चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से पीएचडी प्रवेश के लिए ली जानी वाली परीक्षा तीन साल तक वैध है। प्रवेश परीक्षा में उत्तीण विद्यार्थी तीन साल के बीच कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है। पीयू डीयूआई ने बताया कि इस वर्ष होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा कुछ समय के लिए स्थगित कर दी है। अगले महीने प्रवेश परीक्षा को लेकर कोई फैसला किया जाएगा। पीयू की ओर से आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा तीन सालों तक मान्य होती है। इसके साथ राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) योग्यता प्राप्त विद्यार्थी भी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीए और बीकॉम एलएलबी की प्रारंभिक मेरिट लिस्ट जारी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी पांच वर्षीय कोर्स में एडमिशन के लिए प्रारंभिक मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। विद्यार्थी मेरिट लिस्ट पीयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं।