पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बताया कि 20 नवंबर को हुई स्थाई वित्त समिति की बैठक में प्रस्तावित इन दोनों बिंदुओं पर स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके तहत नए साल की शुरुआत के साथ ही पीजीआई में सुरक्षा और सेवा क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। एक तरफ जहां पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की मंजूरी मौजूद कार्य बल को और शक्तिशाली बनाएगा। वहीं, इन सुरक्षाकर्मियों से न्यूरोसाइंस सेक्टर और मदर चाइल्ड सेंटर के संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। यह दोनों सेंटर 2025 में शुरू किए जाने हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करके यहां आने वाले मरीजों व कार्यरत लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त समिति ने सैद्धांतिक रूप से 24 घंटे डायग्नोस्टिक सेवाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जांच की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होने से मरीज को राहत मिलेगी, लंबित जांच की संख्या कम होगी। वहीं, मरीज की संतुष्टि को बढ़ावा मिलने के साथ ही उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रो. विवेक लाल ने बताया कि इन दोनों प्रस्ताव के साथ ही स्थाई वित्त समिति ने संस्थान में संग्रहालय के निर्माण के साथ अपने समृद्ध इतिहास के दस्तावेज को संजोने की कार्य योजना की भी सराहना की है। यह संग्रहालय संस्थान की विरासत और उपलब्धियां प्रदर्शित करेगी।
-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप