फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पश्चिमी विक्षोभ का नहीं दिखा असर, दिनभर खिली रही धूप, 4 डिग्री ज्यादा रहा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने वीरवार को शहर में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। पूरे दिन खिली धूप ने मौसम को खुशनुमा बनाए रखा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले पांच दिनों तक इसी तरह तेज धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अनुभव होगा, हालांकि सुबह और रात के समय ठंडक बनी रहेगी। वीरवार को सुबह हल्की ठंड के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की तपिश बढ़ती गई और दोपहर तक हल्की गर्मी का अहसास होने लगा।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण इस बार बादल छाने और बारिश की संभावना धरी रह गई। आने वाले दिनों में शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है और तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के चलते सुबह और शाम को हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें