फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़कों पर लगा जाम, थम गई गाड़ियों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शहर में आते ही सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। कई सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया था जबकि कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। इससे कुछ समय के लिए शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि पंचकूला से चंडीगढ़ आने और अन्य कई सड़कों पर लंबे समय तक ट्रैफिक बाधित रहा। हालांकि, पुलिस की ओर से ट्रैफिक लाइट को मैनुअल किया गया था लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई थी।
विज्ञापन

रेलवे लाइट से ट्रांसपोर्ट चौक तक जाम ही जाम
अमित शाह का काफिला पंचकूला से सड़क के रास्ते चंडीगढ़ राजभवन से होते हुए पेक में जाना था लेकिन इस दौरान पंचकूला से लेकर हाउसिंग बोर्ड चौक, रेलवे लाइट और ट्रांसपोर्ट चौक सड़क पर जाम ही जाम था। वाहन चालकों को मध्य मार्ग की ओर आने के लिए एक से डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा। वहीं, दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से ढिल्लों लाइट पॉइंट तक यातायात बंद था।
ट्रैफिक लाइट मैनुअल फिर भी लंबा जाम

वीवीआईपी मूवमेंट के चलते मंगलवार को मध्य मार्ग पर ढिल्लों लाइट पॉइंट से एपी चौक (सेक्टर 7/8-18/19) तक, दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) तक, सरोवर पथ पर न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) से हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) तक, विज्ञान पथ पर हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) लाइट पॉइंट तक वीवीआईपी की आवाजाही के दौरान वाहनों चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस की ओर से ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाने के लिए लाइट को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मैनुअल किया गया था। लाइट को बंद करके पुलिस जवानों को तैनात किया गया था लेकिन इसके बावजूद जगह-जगह सड़कों पर लंबा जाम लगा।
विज्ञापन

ये सड़कें देर रात से दोपहर 2.30 बजे तक रहीं बंद
चंडीगढ़ पुलिस के चार हजार से अधिक जवानों की सोमवार सुबह छह बजे से स्टैंडिंग ड्यूटी शुरू हो गई थी। पुलिस ने देर शाम तक सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) की आने-जाने के लिए खुली सड़कों को देर रात में 12 बजे के बाद पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। पुलिस ने पीजीआई चौक से न्यू ओपीडी के साथ लगी ट्रैफिक लाइट के पास बैरिकेड लगाकर बंद किया गया था। इसी तरह से विज्ञान पथ पर पेक की ओर जाने वाली सड़क पर चौक से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। हालांकि, इसी सड़क पर पेक से पहले बीच में सेक्टरों की आने वाली सड़कों को भी बंद कर दिया गया था। इसके अलावा सचिवालय पार्किंग चौक से पंजाब मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली और इसी चौक से पेक की ओर जाने वाली सड़कों पर भी किसी वाहन को एंट्री नहीं मिली। पैदल जाने वाले लोगों को भी बंद सड़कों पर नहीं जाने दिया गया। जब कार्यक्रम खत्म हो गया तो वीवीआईपी गाड़ियों का काफिला निकलने के कारण करीब सवा 2 बजे से 2:30 बजे तक फिर से मटका चौक से हाईकोर्ट की ओर आने-जाने वाले वाहनों का रोक दिया गया था। इस दौरान केवल पेक की ओर से राजभवन की ओर जाने वाले वीवीआईपी वाहनों को ही जाने दिया गया।
12:05 बजे से 2:30 बजे तक चंडीगढ़ में रहे प्रधानमंत्री
करीब 12:02 बजे एक-एक कर दो हेलीकॉप्टर राजिंदरा पार्क में लैंड हुए। 12:05 बजे प्रधानमंत्री व अमित शाह की गाड़ियों का काफिला पार्क से निकलकर पंजाब मुख्यमंत्री आवास के सामने से होते हुए हाईकोर्ट पार्किग चौक से पेक की ओर रवाना हुआ। इस दौरान यहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यहां 100 मीटर के दायरे में ही पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों के चार नाके थे, जिनसे यह काफिला गुजर कर गया। इसके बाद 2:25 बजे मोदी का काफिला वापस राजिंदरा पार्क पहुंचा और 2:30 बजे दो हेलीकॉप्टर मोहाली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें