फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव: कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर जीते अशोक चौहान, संदीप गुर्जर सबसे युवा उपप्रधान

Sat, 01 Mar 2025 01:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सुबह 9:30 बजे बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4:30 बजे थम गई थी। 2243 पात्र मतदाताओं में से केवल 1885 वकीलों ने ही वोटिंग की। इस दौरान काफी अधिवक्ताओं की ओर से नोटा का भी बटन दबाया गया।
विज्ञापन
सेक्टर 43 स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अध्यक्ष पद पर जीते अशोक चौहान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में बार एसोसिएशन चुनावों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रधान पद पर चार बार के पूर्व प्रधान अशोक चौहान ने बाजी मार ली जबकि उपप्रधान के पद पर संदीप गुज्जर ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


सचिव के पद पर अमिश चावला, कोषाध्यक्ष के पद पर उज्जवल भसीन ने महज 11 वोटों से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव के पद पर पूजा दीवान और लाइब्रेरी सचिव के पद पर अरुण जांगड़ा को निर्विरोध चुन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही कोर्ट में चुनाव के दौरान वकीलों की काफी चहल पहल देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए कोर्ट परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि दोपहर के समय वकीलों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई।

बैलेट पेपर से हुई थी वोटिंग

दरअसल, इस बार एसोसिएशन के चुनावों में मतदान ईवीएम मशीनों के बजाय बैलेट पेपर के जरिये करवाया गया है। इस बार प्रधान के लिए केवल अशोक चौहान और सुनील टोनी ने ही नामांकन भरा था। महिला अधिवक्ता पूजा दीवान को निर्विरोध रूप से पहले ही संयुक्त सचिव पद जबकि एग्जीक्यूटिव सदस्य के लिए जीएस कौशल और हिमांशु वर्मा को चुना जा चुका है। इन चुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारी दविंदर सिंह को बनाया गया था जिन्होंने देररात में नतीजे घोषित किए।

किस उम्मीदवार को कितने वोट

अध्यक्ष पद
अशोक चौहान- 951वोट
सुनील टोनी- 884 वोट
उपाध्यक्ष
संदीप गुज्जर- 884 वोट
गुरदेव सिंह- 546 वोट
गगनदीप गोयल- 475 वोट
सचिव
अमिश शर्मा- 1090 वोट
विवेक मोहन शर्मा- 759 वोट
कोषाध्यक्ष
उज्जवल भसीन- 726 वोट
मंदीप सिंह कलेर- 715 वोट
बलवंत सिंह- 310 वोट
सुनील कुमार पांडे- 88 वोट
लाइब्रेरी सचिव
अरुण जांगड़ा निर्विरोध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें