फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के दोनों तरफ गंदगी के अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क पर गंदगी का अंबार सिटी ब्यूटीफुल के नाम पर दाग लगा रहा है। कालका-चंडीगढ़ हाईवे से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर जंगल क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पेड़ों पर पॉलीथिन बैग और गंदगी लटकी हुई है।
विज्ञापन

समाजसेवी रेखा रावत ने कहा कि नगर निगम की ओर से निजी कंपनियों को सफाई का जिम्मा देने और घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां लगाने के बावजूद सफाई व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि दड़वा से रायपुरकलां तक जाने वाली सड़क के दोनों ओर भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कलाग्राम के सामने जंगल में लोग बेरोकटोक कूड़ा फेंक रहे हैं। हैरानी की बात है कि प्रशासन इस गंदगी को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।

समाजसेवी अरविंद सिंह ने कहा कि प्रशासन सड़कों के किनारे गिराए गए कूड़े और गंदगी को हटाकर पेड़-पौधों की सुरक्षा करना भूल गया है। प्लास्टिक के पॉलीथिन बैग में भरकर फेंके गए कूड़े और गंदगी न केवल पेड़-पौधों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि शहर की छवि भी खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन से समस्या पर ध्यान देने और सफाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें