फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिना अनुमति चल रही इमिग्रेशन कंपनियों पर शिकंजा, कई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने बिना मंजूरी के चल रही इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक 20 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत मंगलवार को 16 और बुधवार को 4 कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में चल रही इन कंपनियों में छापा मारकर उनके कागजात की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई इमिग्रेशन कंपनियां बिना किसी वैध पंजीकरण के चल रही थीं। ये कंपनियां लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल रही थीं, लेकिन न तो उन्हें वीज़ा मिल रहा था और न ही उनकी रकम वापस की जा रही थी। धोखाधड़ी की लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद यूटी पुलिस ने यह अभियान शुरू किया।

इस दौरान पुलिस ने इन कंपनियों के मालिकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। दर्ज किए गए मामलों में सबसे ज्यादा 6 एफआईआर सेक्टर-17 पुलिस थाने में दर्ज हुई है। इसके अलावा सेक्टर-3 थाने में पांच, सेक्टर-34 और 36 थानों में तीन-तीन, सेक्टर-26 थाने में दो और सेक्टर-39 थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




इमिग्रेशन कंपनियों पर छापामारी करके किया मामला दर्ज
- 16 मंगलवार और 4 बुधवार को मामले दर्ज करके पुलिस ने अब तक 20 कंपनियों पर कसा शिकंजा
चंडीगढ़।
यूटी पुलिस ने बिना मंजूरी चल रही इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए पहले 16 कंपनियों के खिलाफ दर्ज किया था। इसके लिए पुलिस के बड़े अधिकारियों और शहर के विभिन्न थानों की टीमों ने अलग-अलग सेक्टरों में चल रही इमिग्रेशन कंपनियों में छापेमारी की। अब बुधवार को 4 और कंपनियों में छापामारी करके मामला दर्ज किया गया हे। इस तरह पुलिस ने अब तक 20 कंपनियों के खिलाफ मामला किया है। इन कंपनियां ऐसी भी है, जिनके पास कोई परमिशन ही नहीं थी। यह बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध तरीके से चल रही थीं। ऐसे में पुलिस ने इन कंपनियों के मालिकों और स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया। इनमें सबसे ज्यादा 6 एफआईआर सेक्टर-17 पुलिस थाने में हुई हैं। इसके अलावा सेक्टर-3 थाने में पांच, सेक्टर-34 व 36 थानों में तीन-तीन, सेक्टर-26 थाने में दो और सेक्टर-39 थाने में एक केस दर्ज किया गया है।
शहर में इमिग्रेशन कंपनियों की धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे थे। आए दिन पुलिस के पास शिकायतें आ रही थीं। कई कंपनियां लोगों को विदेश भेजने के सपने दिखा कर उनसे मोटी रकम वसूल रही थीं। बाद में लोगों का न तो वीजा लगता था और न ही उनकी रकम लौटाई जाती थी। ऐसे में पुलिस ने कई कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किए। अब पुलिस ने शहर में सर्च अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन चल रही कंपनियों की तलाश करनी शुरू कर दी। इसी कड़ी मंगलवार को पुलिस की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में बने इमिग्रेशन दफ्तरों में पहुंची और उनके कागजात चेक किए। वहीं, पुलिस की छापेमारी का पता चलते ही कंपनियां कंपनियों के मालिक तो ताले लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें