फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस मुख्यालय की वरिष्ठ सहायक महिला के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43/बी पंजाब पुलिस मुख्यालय की वरिष्ठ सहायक महिला के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और एक लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला ड्यूटी पर गई थी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-43/बी की रहने वाली निर्लेप कौर पंजाब पुलिस मुख्यालय में बतौर वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। निर्लेप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी सेक्टर-9 पंजाब पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी पर गई थी। वहां से लौटने पर देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। जांच में पाया कि अलमारी से एक लाख नकदी, एक सोने का किटी सेट, एक चांदी का ब्रेसलेट समेत जरूरी कागजात चोरी हो गए हैं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि घरों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें