फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के घर चोरी, लाखों के जेवर व 40 हजार की नकदी ले उड़ा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। गांव मक्खन माजरा में रहने वाले आमिर खान के घर से चोर लाखों का जेवर और 40 हजार नकदी लेकर फरार हो गया। सुबह जब परिवार को चोरी का पता चला तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आमिर खान ने बताया कि 19 नवंबर की रात को जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था तो कोई अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुस कर कमरे रखी अलमारी को तोड़कर अलमारी में रखे एक जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी एयर रिंग, तीन जोड़ी नोज पिन, एक सोने का हार और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया। सुबह जब उन्होंने अलमारी के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आमिर खान की शिकायत की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें