फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में मंदिर से चांदी का पतरा व नाग की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 27 Sep 2019 08:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहाली जिले के धार्मिक स्थानों को चोरों की नजर लग गई है। ग्रामीण इलाकों के साथ ही अब शहरी क्षेत्रों में भी चोरों ने धार्मिक स्थानों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला फेज-पांच स्थित हरि मंदिर का है। जहां पर चोर बैक साइड से मंदिर में आकर शिवलिंग पर चढ़ाया चांदी का पतरा और शेषनाग की चांदी को ले गए। सारी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि आरोपी जाते हुए कैमरे पर कपड़ा डाल गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पार्षद अरुण शर्मा के अलावा डीएसपी-1 की अगुवाई में फेज-एक के थाने के एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्दी ही आरोपी पकड़े जाएंगे। चोरी करने आए शातिरों ने अपने मुंह मंकी कैप से कवर किए थे। वे करीब रात दो बजे मंदिर में घुसे और सुबह चार बजे वहां से निकले। यही नहीं जाते हुए मंदिर के कैमरे पर कपड़ा डाल गए।

मंदिर के पुजारियों ने बताया कि एक महिला ने सुबह उन्हें जगाया तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि आरोपी बैक साइड से आए थे। उनसे गोलक नहीं टूटा पर वे करीब चार किलो चांदी ले गए। इस मौके पार्षद अरुण शर्मा ने कहा कि शहर में एक और नया गिरोह सक्रिय हुआ है जो अब धार्मिक स्थानों को ही अपना शिकार बना रहा है। इससे पहले भी मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात दो बजे के बाद ही होता है सक्रिय

जानकारी के मुताबिक यह चोर गिरोह देर रात ही सक्रिय होता है। वहीं, उसमें दो से तीन लोग शामलि होते हैं जो धार्मिक स्थानों को निशाना बनाते हैं। ये चोर कई जगह वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इस गिरोह संबंधी सारी जानकारी पूरे राज्य की पुलिस को शेयर कर दी है। साथ ही गिरोह पर शिकंजा कसने की रणनीति भी बनाई है।

खरड़ के तीन गुरुद्वारों में भी चोरी
थाना सदर खरड़ की सीमा में आते तीन गांवों फतेहपुर खेड़ी, मिल कपड़ा व बीबीपुर के गुरुघरों में गुरुवार रात चोरी हो गई। जांच अधिकारी थानेदार कंवलजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गांव फतेहपुर खेड़ी के गुरुद्वारा साहिब के गोलक को तोड़कर 30 हजार रुपये व गांव सिल कपड़ा के गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़कर 12 हजार रुपये चुरा लिए।

चोरों ने गांव बीबीपुर के गुरुद्वारा साहिब की गोलक को तोड़ने की काफी कोशिश की पर वे सफल नहीं हो सके जिस कारण वहां नुकसान नहीं हो सका। चोर तड़के लगभग तीन बजे गांव बीबीपुर के गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में छोटे कद के दो व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए। इनमें से एक ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। वहीं दोनों कच्छे व निक्कर पहने हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस चोरी की तीनों घटनाओं की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें