फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन को बेहोश कर होजरी व्यापारी के घर से लाखों चोरी

Fri, 25 Dec 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में बाजवा नगर स्थित होजरी व्यापारी के घर को वीरवार की देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने व्यापारी अवतार सिंह बेदी की बेटी इंदरजीत कौर और बेटे गुरप्रीत सिंह के मुंह पर स्प्रे किया और घर में रखे 22 तोले सोने के जेवर, करीब सवा लाख रुपये की नगदी, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जाते हुए चोरों ने अवतार के कमरे को बाहर से कुंडी लगा दी। सुबह जागने पर अवतार ने शोर मचाया तो बेटे ने दरवाजा खोला। इसके बाद चोरी के बारे में पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची और मौके की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार अवतार सिंह की निटनेट इंडिया के नाम से होजरी फैक्टरी है। वीरवार देर रात को चोर घर में घुस गए। उन्होंने बेटे और बेटी पर स्प्रे किया और घर में पड़ा सामान लेकर फरार हो गए। अवतार सिंह के मुताबिक जब सुबह उनकी नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया तो बेटे ने दरवाजा खोला। जब वह बाहर निकले तो सामान बिखरा पड़ा था। घर में पड़े जेवर और अन्य सामान गायब था।

अवतार के मुताबिक चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसे थे। वह साथ वाली बिल्डिंग के रास्ते से उनकी छत पर सीढ़ी लगाकर आए थे। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें