सूफी सिंगर जिला खान ने टैगौर थियेटर में गौहर खान का जौहर दिखाया तो ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दुर्गादास फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में रविवार को गौहर जान नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक का निर्देशन लिलेट दुबे ने किया।
नाटक के दौरान ऑडिटोरियम पूरी तरह भरा रहा। नाटक में गौहर खान का किरदार सूफी सिंगर जिला खान ने निभाया। यह नाटक लेजेंड्री ठुमरी गायक गौहर खान पर आधारित था। गौहर खान छगन नामक युवक से प्यार करती है, लेकिन वह पहले से शादी शुदा होता है। वह गौहर खान को छोड़ देता है।
गौहर खान का सपना होता है कि वह एक बेहतरीन सिंगर बनें। वह कई भाषाओं में गाती हैं। उनकी प्रस्तुति को देखते के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। नाटक की प्रस्तुति को देखने के बाद टैगोर थिएटर का ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
नाटक में डेंजिल स्मिथ, अनुज गुनवारा, डैनी सूरा और प्रिविशी दास ने शानदार मंचन किया। यह नाटक विक्रमपंथ की खोज पर लिखी गई किताब माई नेम इज गौहर खान पर आधारित है। इस नाटक में मंचन करने वाली सूफी सिंगर जिला खान सितार वादक स्वर्गीय उस्ताद विलायत खान की बेटी हैं।