मोहाली। थाना फेज-1 क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध हालत में रोका। 11 दिसंबर की शाम करीब पौने पांच बजे गांव मदनपुरा चेक पोस्ट के पास शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम रोहित उर्फ काका, निवासी गली-3, शिव मंदिर के पास झामपुर जिला मोहाली बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से कोई नशीला पदार्थ या अन्य अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस उसे सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली लेकर गई, जहां उसका डोप टेस्ट कराया गया। डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।