मनीमाजरा। दुकानदार का मोबाइल चोरी करने के आरोप में मनीमाजरा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप के मुताबिक, युवक खरीदारी करने के बहाने दुकान पर आया और महिला दुकानदार का मोबाइल लेकर फरार हो गया।
मनीमाजरा के मेन बाजार में पूनम क्रॉकरी की मालकिन मालिक पूनम कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीते 16 जून की शाम चार बजे एक युवक उनकी दुकान पर खरीदारी करने आया था। इस दौरान उसने अपनी बातों में उलझाकर काउंटर पर रखा उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया और बिना खरीदारी किए चला गया। इसके बाद जब उन्होंने देखा कि उनका फोन गायब है तो उन्होंने बेटे वरुण को बुलाया। वरुण ने तुरंत सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो युवक फोन चोरी करते नजर आया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।