चंडीगढ़। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में 24 जून की अप्वाइंटमेंट अब 5 जुलाई को स्वीकार होंगी। यूटी प्रशासन ने संत करीब जयंती के चलते 24 जून को छुट्टी की घोषणा की थी, जिसके चलते प्रशासन के सभी ऑफिस बंद रहे थे। इस कारण रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी में 24 जून को अप्वाइंटमेंट लेने वाले लोगों के भी काम नहीं हो सके थे। अब आरएलए ने आदेश जारी किए हैं कि जिन लोगों ने 24 जून को अप्वाइंटमेंट ली थी, वह अब 5 जुलाई को कार्यालय आकर अपने काम करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें दोबारा ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट नहीं लेना होगा।