फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नंबर के बोलेरो गाड़ी से मनचलों ने महिला का किया था पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के पास से महिला का पीछा करने और उसकी एक्टिवा को टक्कर मारने के मामले में पुलिस बोलेरो सवार छह मनचलों की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच में पता चला है कि बोलेरो गाड़ी पंजाब नंबर की थी। सेक्टर-11 थाना पुलिस अब इसी के आधार पर आरोपियों की तलाश में है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नयागांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया था कि बीती रात वह सेक्टर-25 से अपने बेटे के साथ एक्टिवा पर घर लौट रही थी। पंजाब यूनिवर्सिटी गेट नंबर 2 से पहले अचानक एक्टिवा का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद वह अपने मासूम बेटे के साथ पैदल ही घर जा रही थीं। इसी बीच बोलेरो सवार युवकों ने उनके पास से 5-6 चक्कर मारे, जिसे उन्होंने अनदेखा कर दिया, लेकिन सेक्टर 14/15 पंजाब युनिवर्सिटी की लाइट प्वाइंट के पास बोलेरो सवार युवकों ने गाड़ी बैक कर उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया तो आरोपी सेक्टर-15 मार्केट की तरफ भाग निकले। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो फुटेज में आरोपियों की गाड़ी कैद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें