फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 22 Sep 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक इस बारे में मामला दर्ज नहीं हो पाया था। स्काइट कॉलेज के निकट एक पीजी में किराये पर रह रही महिला का शव रविवार को पंखे से लटका मिला।

बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ यहां किराये पर रह रही थी। चार-पांच दिन पहले वह वहां से निकले थे। दो दिन पहले वह अकेली वापस आई और कमरे में रहने लगी।
विज्ञापन


रविवार को सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर महिला फंदे से लटकी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। बताया गया है कि कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसमें क्या लिखा हुआ है, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें