फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ठंडी हवाओं से मौसम हुआ खुशगवार, आज हो सकती है तेज बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और शाम को ठंडी हवाएं चलीं, जिसकी वजह से मौसम खुशगवार हो गया। अब बुधवार को शहर में बारिश तेज का पूरा अनुमान है। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। ऐसा कई दिनों बाद हुआ, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से शहर का मौसम सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। हालांकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। विभाग के अनुसार इस दौरान 1.1 एमएम पानी बरसा। बुधवार को तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


अब तक सामान्य से 52.3 फीसदी ज्यादा हुई बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से मंगलवार शाम 5:30 बजे तक कुल 987.5 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 52.3 फीसदी ज्यादा बारिश है। सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8.30 बजे के बीच 0.6 एमएम और सोमवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 के बीच 1.1 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें