फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ज्वैलरी शॉप से 6 लाख का सोना और अंगूठियां लेकर दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40सी में बूथों में बनी एक ज्वैलरी शॉप पर दो आरोपी चांदी की ताबीज और एक ग्राम सोना खरीदने के नाम पर 120 ग्राम सोना और दुकानदार के बेटे की दराज में पड़ी एक हीरे और नीलम की अंगूठी लेकर फरार हो गए। जब तक बुजुर्ग दुकानदार अपने काउंटर से बाहर निकल उन्हें पकड़ पाते तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपी दुकान में और लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। दुकानदार अनुज हांडा ने बताया कि दोपहर के वक्त उनके पिता मनमोहन जीत हांडा दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बैग टांगे दो व्यक्ति दुकान में घुसे और कहा कि उन्हें चांदी का ताबीज और उसमें डालने के लिए एक ग्राम सोना खरीदना है। उनके पिता उन्हें बॉक्स दिखाने लगे। इसी दौरान आरोपी बार-बार अपने बैग पर हाथ लगा रहे थे। अनुज ने कहा कि सीसीटीवी देख ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे उसमें कोई हथियार हो। आरोपियों ने एक डिब्बी देखी जिसमें 120 ग्राम सोना था। इसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये थी। वह इसे और दराज से दुकानदार के बेटे की 2 अंगूठियां लेेकर फरार हो गए। दुकानदार उन्हें आवाज मार रोकते रहे मगर वह दोनों भाग निकले। यह घटना दोपहर 1.18 से 1.20 के आसपास की है। सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें