फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को लो प्रेशर से आया पानी, आज से सप्लाई बाधित

Mon, 06 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वाटर सप्लाई
विज्ञापन
शहर में पानी के लिए रविवार शाम को हाहाकार मचा रहा। ग्राउंड फ्लोर पर लो प्रेशर से पानी आया, जबकि ऊपर की मंजिलों पर पानी नहीं चढ़ पाया। सोमवार शाम को ग्राउंड फ्लोर पर भी लो प्रेशर से पानी नहीं आएगा। 
विज्ञापन


निगम का दावा है कि सुबह की सप्लाई पहले की तरह मिलती रहेगी। पंजाब के गांव मुरली खुर्द में कजौली वाटर वर्क्स के चौथे फेज की पाइप लाइन की रिपेयर हो रही है, जिसके चलते लोगों को पानी की दिक्कत से दो-चार होना पड़ रहा है। 

इस रिपेयर के कारण मोहाली के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इस लाइन से मोहाली में भी पानी की सप्लाई होती है। निगम के अनुसार बुधवार शाम को लो प्रेशर से पानी आएगा।
विज्ञापन


 मालूम हो कि फेज की पाइप लाइन में जो भी दिक्कत आती है, उसके रखरखाव का खर्च निगम ही अदा करता है। सेक्टर-40 ए की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलविंदर सैनी का कहना है कि रविवार शाम को ग्राउंड फ्लोर पर लो प्रेशर से पानी आया है। जबकि ऊपर की मंजिलों में रहने वाले नीचे आकर पानी भर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें