फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धूप की गर्माहट बरकरार, ठंड के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी में अगले पांच दिन 28 से 31 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान, 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नवंबर की शुरुआत में चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में कड़ाके की सर्दी के आसार नहीं हैं। दिन में धूप से हल्की गर्माहट बनी रहेगी, जबकि सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा। 15 नवंबर के बाद तापमान में बदलाव के साथ ठंड बढ़नी शुरू होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आसमान आंशिक बादलों से ढका रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम करीब 15 डिग्री रहने का अनुमान है। 2 से 4 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम 15 से 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में फिलहाल सर्दी के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें