कैंबवाला निवासी संदीप की मौत की वजह पोस्टमार्टम से होगी स्पष्ट, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-17/18 और 21/22 के राउंडअबाउट के पास मंगलवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कैंबवाला निवासी संदीप (40-45) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और फोटोग्राफी का काम करता था।
पुलिस को कंट्रोल रूम से पेड़ पर शव लटके होने की सूचना मिली थी। मौके पर तलाशी के दौरान मृतक की जेब और पर्स से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, संदीप शुक्रवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद पुलिस ने उसकी मौत की सूचना दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है कि संदीप की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।