फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कारोबारी से 1.75 लाख लूटने वाला ठक-ठक गिरोह का शातिर काबू

विज्ञापन
चीनी के व्यापारी से लाखों रूपये लूटने वाले को पकउ़ने के बाद उसकी जानकारी देते हुए डीएसपी पी. अ​
विज्ञापन
मनीमाजरा। दिल्ली से चंडीगढ़ आकर सेक्टर-26 मंडी के चीनी व्यापारी का कलाग्राम के पास लाखों रुपयों से भरा बैग लूटने वाले ठक-ठक गिरोह के एक शातिर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली स्थित इंद्रपुरी की जेजे कॉलोनी निवासी शिव शंकर उर्फ शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर गिरोह के अन्य शातिरों को पकड़ने के लिए रिमांड की मांग की। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएसपी पी. अभिनंदन ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी शिव शंकर उर्फ शंकर की निशानदेही पर पुलिस ने व्यापारी आशीष आहूजा से लूटे 1.75 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। डीएसपी ने बताया कि अकसर रात के समय आरोपी गाड़ी पर तेल फेंक देते थे। उसके बाद ड्राइवर को तेल लीक होने का बहाना बताकर गाड़ी रुकवाते थे। गाड़ी से नीचे उतरते ही चालक से लूटपाट कर फरार हो जाते थे। इस वारदात में शातिर ने पहले गाड़ी को पंक्चर किया। उसके बाद नकदी लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बीते 30 अगस्त को पंचकूला के सेक्टर-17 निवासी आशीष आहूजा ने शिकायत दी थी कि वह सेक्टर-26 सब्जी मंडी से इनोवा कार में अपने घर आ रहे थे। गाड़ी में उनके साथ भाई भी सवार था। जब वह कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने कहा कि गाड़ी पंक्चर है और टंकी से तेल भी लीक हो रहा है। जब वे नीचे उतरे तो मोटरसाइकिल सवार युवक उनके भाई के हाथ में पकड़ा बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में 1.75 लाख रुपये की नकदी, बैंक के लॉकर की चाबी और कुछ दस्तावेज थे।
डिवाइडर से रांग साइड भागे आरोपी

इस मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जगह-जगह नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की गई। सेक्टर 27-28 के डिवाइडिंग रोड पर पुलिस की नाकाबंदी देखकर आरोपी डिवाइडर क्रॉस कर रांग साइड से मोटरसाइकिल ले भाग निकले थे। चंडीगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मोटरसाइकिल नंबर की पहचान की। दिल्ली नंबर मोटरसाइकिल होने के कारण पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पेशी के दौरान देते थे घटना को अंजाम

पुलिस को पता चला है कि इन आरोपियों पर कई राज्यों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपी जब किसी पेशी के लिए कहीं पर जाते हैं, तो उस दौरान उस जगह भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये ठक-ठक गैंग के नाम से अपना गिरोह चलाते हैं। पुलिस को आरोपी के दूसरे साथियों की तलाश है।

गिरोह के सरगना इंद्रजीत के नाम दर्ज है बाइक

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में शामिल बाइक गिरोह के सरगना इंद्रजीत के नाम दर्ज है। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली गई। दिल्ली पुलिस से पता लगा कि इंद्रजीत सिंह ठक-ठक गिरोह का सरगना है, उसे कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है। उसने 18 और 21 अगस्त को अपने गिरोह के साथ नोएडा में वारदात को अंजाम दिया था। नोएडा पुलिस ने इंद्रजीत के घर पर छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें