फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पार्किंग विवाद में पिस्टल निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-42 अटावा में पार्किंग विवाद में पिस्टल निकालने का मामला सामने आया है। सेक्टर 36 थाना पुलिस को दी शिकायत में अटावा के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एक व्यक्ति को अपने घर के सामने एक्टिवा खड़ी करने से रोका तो उसने पिस्टल निकाल कर धमकाया। हालांकि, यह पिस्टल डमी बताई जा रही है। स्थानीय निवासी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया। वहीं इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति पर पिस्टल दिखाने का आरोप है, वह यहां किराए पर रहता है। पीड़ित के मुताबिक एक व्यक्ति अक्सर उनके घर के बाहर एक्टिवा खड़ा कर देता था। सोमवार को एक्टिवा खड़ी करने से उसे रोका तो अपशब्द बोलने लगा। इसके बाद बहस शुरू हो गई। इसी बीच तैश में आकर उसने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद सभी लोग घबरा गए और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें