फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडिया गॉट टैलेंट’ में दिखेंगे चंडीगढ़ के ये युवा

Thu, 16 Jan 2014 01:34 AM IST
शंकर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
करन जौहर ने तो हमारी परफार्मेंस को पास कर दिया, लेकिन मलाइका अरोड़ा के न के बाद हमारी उम्मीदें किरण खेर पर टिक गईं। उनकी हां ने उम्मीदों पूरा कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-32 निवासी विपुल शर्मा (23) और सेक्टर 38 वेस्ट के रहने वाले गौरव (21) अपना यह तजुर्बा कभी नहीं भूलेंगे। बता दें कि यो दोनों डांस करते हैं और इन्होंने ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ के पहले राउंड को पास कर लिया है।

विपक्षी टीम के दो दोस्त  
उन्होंने बताया कि हमारी दोस्ती मैच के दौरान हुई थी। सेक्टर-32 और सेक्टर-38 कि  अलग-अलग टीमों से मैच खेलते थे, लेकिन हम दोनों दोस्त बन गए और एक दिन जब में अपने कॉलेज में डांस कर रहा था तो गौरव को लगा की हम दोनों डांस कर सकते हैं बस फिर क्या था।
विज्ञापन


हम दोनों ने शहर की डांस अकादमी ‘मुंबई रोकर्स’ में कोरियोग्राफर अमित से एक साल डांस सीखा, दोनों को फ्री स्टाइल डांसिंग पसंद थी और समय-समय पर अन्य डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी लिया।
 
‘इंडिया डांसिंग सुपरस्टार’ में टॉप 60 तक पहुंचे
‘डांस इंडिया डांस’ में ज्यूरी राउंड और ‘इंडिया डांसिंग सुपरस्टार’ में टॉप 60 तक पहुंचे। इन शो की हमारी सीडी ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ के प्रोड्यूसर देख चुके थे।

हमें कॉल करके दिल्ली बुलवाया गया और डांस करने को कहा, हमने जो डांस तैयार किया वो उन्हें पसंद आया पर गाने में कुछ बदलाव करने को कहा, जिसके लिए हमें कई बार गाने में बदलाव करने पडे़।

मुंबई में हमें कोरियोग्राफर हार्दिक ने कोरियोग्राफी कराई। फरवरी में शो के अगले राउंड के  लिए जाना है। इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। शो के बाद हम डांस में और मेहनत करना चाहतें हैं। इसके बाद मुुुंबई में ही किसी कोरियोग्राफर के अंडर असिस्ट करना चाहते हैं।

विपुल ने बताया कि पापा ने कहा गया था कि कैरियर के लिए जल्दी कुछ चुन लो, मैंने एक साल का वक्त मांगा और आज मुझे गर्व है अपने इस फैसले से। विपुल सुखमनी इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग कर चुके  हैं और गौरव बीकॉम (सेकेंड ईयर) का छात्र है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें