फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुट भिड़े, हंगामा, जगाधरी हाईवे जाम

Sun, 28 Sep 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। महेशनगर खंडा चौक के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों के लोग सड़क पर ही एक दूसरे से भिड़ गए। एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घायल ने महेशनगर थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। उसके बाद तो दोनों गुट और ज्यादा आक्रामक हो गए।
विज्ञापन


उधर, इसकी सूचना मिलने पर महेशनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां बातचीत करते हुए पुलिस की भी भिड़ रहे दोनों गुटाें के लोगों से बहसबाजी हो गई और इस दौरान हंगामा इतना  ज्यादा बढ़ा गया कि उन्होंने पुलिस वालों को ही धक्के मारने शुरू कर दिए। दोनों गुट पुलिस की बात सुनने को भी तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि  दोनों गुटों में ये झगड़ा एक सूप की रेहड़ी हटवाने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों गुट भिड़ गए।  एक गुट के लोगों ने बताया कि दूसरे गुट के लोगों ने उनके साथी को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया है। उस व्यक्ति ने थाने में पहुंचकर हमलावरों से अपनी जान बचाई।

उधर, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद भी हंगामा कर रहे एक गुट के लोगों ने पुलिस के खिलाफ ही जगाधरी हाइवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने करीबन आधा घंटे  तक जगाधरी हाइवे पर यातायात को बाधित रखा। जिससे करीबन एक किलोमीटर दूर तक सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। वाहन चालकों को  इस दौरान खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। उसके बाद महेशनगर थाने के एसएचओ व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंची। उन्होंने गुस्साए लोगों को थाने में बुलाकर आराम से बातचीत करने को कहा। खैर, लोगों ने पुलिस की बात मान ली और जाम खोल दिया। देररात तक पुलिस थाने में दोनों पक्षों की बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें