फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसएसपी ने अचानक पुलिस नाकों का किया निरीक्षण, शहरभर में चला सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम एसएसपी कंवरदीप कौर ने विभिन्न पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने शहर के प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी और डीएसपी स्वयं नाकों पर मौजूद रहे तथा पुलिस टीमों के साथ मिलकर चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जबकि संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना, अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। कुछ समय के लिए शहर के सभी प्रमुख नाकों पर एक साथ सघन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति भी परखी गई।
विज्ञापन

हाल के दिनों में सामने आए फायरिंग और संगठित अपराध से जुड़े मामलों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में जुटी है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में उतरकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें