फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कड़ी धूप और उमस ने छुड़ाए पसीने, सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से कड़ी धूप निकल रही है। गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। इस समस्या से लोगों को फिलहाल राहत भी नहीं मिलने वाली, क्योंकि अगले कुछ दिन बारिश होने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन

वीरवार को पूरे दिन शहर में तेज धूप निकली रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन यह भविष्यवाणी फेल नजर आई। गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। अगले तीन दिन दिन में धूप निकलेगी और तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार को भी धूप रहेगी। हालांकि, शाम को हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार 27 अगस्त के बाद मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें