फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 60 वार्डों में चलेगा साडा पटियाला, असीं संवारिए सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने रविवार को साडा पटियाला, असीं संवारिए मुहिम के तहत पटियाला शहर के सभी 60 वार्डों में व्यापक सफाई अभियान चलाने का ऐलान किया। त्रिपड़ी इलाके से अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे जाएंगे और जुर्माना वसूला जाएगा।
डॉ. बलवीर सिंह ने काउंसलरों के साथ समन्वय कर वार्ड स्तर पर सफाई अभियान शुरू करने के लिए ‘मेरा पटियाला मैं ही सवारां’ के वॉलेंटियर्स की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से सफाई को लेकर जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए काउंसलरों से अपने-अपने वार्ड गोद लेने का आह्वान किया। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पटियाला की सफाई और विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कूड़े की मात्रा घटाने और घरों में गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग करने पर जोर दिया, ताकि उसे सीधे मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी तक पहुंचाया जा सके। साथ ही राउंड ग्लास फाउंडेशन द्वारा दो वार्ड गोद लेने जैसी पहलों को नगर निगम का पूरा समर्थन देने की बात कही। भविष्य की योजनाओं में नाभा रोड स्थित वातावरण पार्क का विस्तार, फलौली में 7.5 एकड़ में नए पार्क का विकास और बाढ़ रोकथाम के लिए बड़ी नदी की क्षमता बढ़ाने की योजना भी शामिल है। इस मौके पर मेयर कुंदन गोगिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह सहित कई अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें