पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इन तबादलों के तहत एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव बैंस का तबादला कर उन्हें बठिंडा एसएसपी नियुक्त किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इन तबादलों के तहत एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव बैंस का तबादला कर उन्हें बठिंडा एसएसपी नियुक्त किया गया है। उनके तबादले के बाद खन्ना जिले की कमान अब आईपीएस अधिकारी डॉ. दर्पण आहलूवालिया को सौंपी गई है।
विज्ञापन
डॉ. ज्योति यादव बैंस के कार्यकाल को खन्ना में काफी अहम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अब उन्हें बठिंडा जैसे अहम जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जहां उनसे बेहतर प्रशासन और सख्त पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है।
वहीं खन्ना की नई एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया इससे पहले डीजीपी (DGP) ऑफिस में स्टाफ ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। प्रशासनिक अनुभव और साफ छवि के चलते उन्हें फील्ड पोस्टिंग दी गई है। खन्ना जैसे संवेदनशील और व्यस्त जिले में उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार के इस तबादला आदेश को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है। नए अधिकारियों के आने से जिले में कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।