चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ऑल इंडिया कोटे के लिए छात्र 14 से 18 अक्तूबर तक चयनित कॉलेज के लिए आवेदन करेंगे। 17 और 18 अक्तूबर को आवेदन की जांच होगी। 21 अक्तूबर को पहले चरण का परिणाम आएगा। 22 से 28 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।
गौरतलब है कि जीएमसीएच-32 में ऑल इंडिया कोटे की 35 सीटों पर प्रवेश होना है। इसमें चंडीगढ़ के साथ आसपास के प्रदेशों के मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र आवेदन करेंगे। पिछले आंकड़ों से पता चलता है कि जीएमसीएस-32 टॉपर्स की पहली पसंद रही है। ऐसे में इस बार भी पहले राउंड में ही इस कोटे की सभी सीटें फुल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पहले राउंड के बाद बची सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे राउंड का आवेदन 2 से 7 नवंबर तक लिया जाएगा। इसका परिणाम 11 नवंबर को घोषत किया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 18 नवंबर के बीच रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद अंतिम चरण में मॉप अप राउंड के अंतर्गत 23 से 28 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इस राउंड में चुने गए छात्रों का 3 दिसंबर को परिणाम आएगा। इसके बाद प्रवेश के लिए 4 से 10 दिसंबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी।
यूटी पूल में आवेदन की आज अंतिम तिथि
जीएमसीएच 32 में यूटी पुल के अंतर्गत 115 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर तय की गई है। चयनित छात्रों की सूची 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसकी काउंसलिंग 27 अक्तूबर को होगी।