चंडीगढ़। देश में महंगाई दर उच्च स्तर पर होने के बावजूद जनता को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत देकर सरकार ने कुछ हद तक तनाव को कम करने का प्रयास किया है, लेकिन अब भी महंगाई से स्थिति बेहद खराब है। चंडीगढ़ के लोगों का कहना है कि अचानक से कीमतों में आए उछाल के बाद अब मिली छोटी सी राहत ने एक आशा की उम्मीद जगाई है।
(फोटो वीणा जी के ट्रैक से)
राहत कितनी मिलेगी, कुछ कहना जल्दबाजी
महंगाई बढ़ती है तो सैकड़ों रुपये कहां चले जाते हैं पता ही नहीं चलता है। ऐसे में चंद रुपयों की राहत से हमें किस स्तर तक संतुष्टि मिलेगी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। - राम जन्म, पीजीआई
कुछ राहत जरूर मिली है
पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। ऐसे में रेट में की गई कमी से कुछ तो राहत जरूर मिली है। - संतोष कुमार, सेक्टर 44
(फोटो कविता के ट्रैक पर)
सारी पॉकेट मनी पेट्रोल में खर्च हो रही थी
युवाओं के लिए पेट्रोल और डीजल के मूल्य कम होने की बात राहत की खबर है। अभी तक हमारी सारी पॉकेट मनी पेट्रोल भरवाने में ही खत्म हुए जा रही थी, अब कुछ बचत होगी। - रितिक शुक्ला, युवा
छात्रों को मिली थोड़ी राहत
पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने से कॉलेज-यूनिवर्सिटी के छात्रों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी सरकार को इसे और कम करने पर काम करना चाहिए। - संयम शर्मा, युवा
(फोटो नीरज जी के ट्रैक पर)
सरकार को और कम करना चाहिए दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने से राहत मिली है, लेकिन यह राहत काफी कम है। सरकार को इसे और कम करना चाहिए। देखना यह होगा कि डीजल सस्ता होने पर ट्रासपोर्टर कितना अपना किराया कम करते हैं। - प्रभास कुमार, जीएसटी सलाहकार
सरकार क्या करती है, लोग सब समझने लगे हैं
सरकार पेट्रोल और डीजल पर काफी महंगाई कर थोड़ी राहत देने की कला सीख ली है। सरकार को सोचना चाहिए कि अब लोग सबकुछ समझने लगे हैं। कीमतों को और कम किया जाना चाहिए। - गुरविंदर सिंह काला, हल्लोमाजरा निवासी