फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू का नाम बदलने का प्रस्ताव देना पड़ा भारी, विरोध के बाद काउंसिल प्रधान ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के प्रस्ताव पर विवाद छिड़ गया है। सभी छात्र संगठनों ने पीयू का नाम बदलने का विरोध किया है। विरोध के बाद विद्यार्थी काउंसिल के प्रधान अनुराग दलाल ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह माफी मांगते हैं। किसी को ठेस पहुंचाना या बांटना उनका मकसद नहीं है। इस यूनिवर्सिटी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार से यह मामला चर्चा में आया। जानकारी मिली कि प्रधान अनुराग दलाल ने पीयू का नाम बदलकर पंजाब-हरियाणा यूनिवर्सिटी करने को लेकर प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर सभी छात्र संगठनों में विरोध भड़क उठा। सथ, सोपू, पीयूसीएससी समेत कई यूनियन ने इसका कड़ा विरोध किया। सभी ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी बंटवारे के समय की यूनिवर्सिटी है। यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि यह एक जीवित विरासत है। 1882 में स्थापित और विभाजन के बाद चंडीगढ़ में पुनर्जन्म लेने वाले पीयू ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक समावेशिता और सामाजिक जिम्मेदारी की परंपरा को आगे बढ़ाया है। इस नाम को बदलना आधुनिकीकरण का मामला नहीं है। यह हमारी विरासत का प्रतीकात्मक विलोपन है। यह उन संघर्षों, बलिदानों और आकांक्षाओं को कमजोर करता है जिन्होंने इस विश्वविद्यालय को आज ऐसा बनाने में भूमिका निभाई है। यह भारत भर से हजारों छात्रों का घर, विचारों का केंद्र और राष्ट्रीय, वैश्विक मंच पर क्षेत्रीय पहचान का गौरवशाली वाहक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें