फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लावारिश पशुओं की समस्या होगी खत्म, गोशालाओं का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री ने अधिकारियों से की बजट पूर्व चर्चा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बजट पूर्व चर्चा की और आगामी बजट के लिए पशुपालकों के हित में व्यापक तैयारी करने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

पशुपालन मंत्री ने लावारिश पशुओं की समस्या को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शहरों को लावारिश मवेशियों से मुक्त किया जाए और इन्हें गोशालाओं में भेजा जाए। उन्होंने इन पशुओं के पुनर्वास और समस्या के समाधान के लिए जियो-टैगिंग का उपयोग करने और अधिक गोशालाओं के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने को कहा। राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष मवेशी प्रजनन केंद्र, उन्नत पशु चिकित्सा क्लीनिक और मेगा गोशालाओं की स्थापना की योजना भी तैयार की जाए। यह कदम हरियाणा और मुर्राह जैसी स्वदेशी नस्लों को प्रोत्साहन देने के लिए उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, मंत्री ने अधिकारियों को पशुधन बीमा योजनाओं में अधिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति वाले परिवारों की ओर से पाले जाने वाले भेड़, बकरी और सूअर जैसे पशुओं का बिना किसी लागत के बीमा कराने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें