नंद के आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंजा परिसरभागवत कथा के चौथे दिन नंदोत्सव की धूम, बाल गोपाल की झांकी सजी श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन पर किया नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ढकोली के शालीमार एनक्लेव गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वीरवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते और नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नन्हे बाल गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं के बीच माखन-मिश्री, फल, खिलौने और मिठाइयां वितरित की गईं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रवासी और भागवत प्रेमी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कथा के अंत में आरती की गई।
कथा में मुख्य अतिथि वार्ड नंबर छह की पार्षद मुकेश सेन और सुमन सेन भी पहुंचे। आयोजक अशोक, बीके सिंह, राजन जेटली, विनोद शर्मा और महिला संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता की।