फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुरुष की अहंकारपूर्ण मानसिकता पर नाटक ने किया तीखा प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में वीरवार को 11 दिवसीय डॉ. हरचरण सिंह को समर्पित नाट्य उत्सव के पांचवें दिन नाटक मर्द बच्चा का मंचन हुआ। अदाकार मंच मोहाली के निर्देशक और नाटक कार डॉ. साहिब सिंह द्वारा पंजाबी समाज में प्रचलित मर्द बच्चा की धरना का दिलचस्प अंदाज में विश्लेषण किया। यह नाटक कई प्रश्न खड़े कर गया। क्या जल्दबाजी में अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए लिया गया फैसला या की गई कार्रवाई किसी पुरुष की परिभाषा हो सकती है, या यह आने वाली पीढ़ी के रास्ते में कांटे बो सकती है? यह सवाल पूरे नाटक में चलता है। मिर्जा-साहिबा की कथा से उदाहरण लेते हुए, पेड़ के नीचे सो जाने के फैसले को यह नाटक चुनौती देता है और सवाल उठाता है कि ऐसी स्थिति में कोई भी स्त्री सहज कैसे रह सकती है?
विज्ञापन

नाटक का मुख्य पात्र जगीर सिंह अपनी आन-मान को प्राथमिकता देता है, लेकिन पत्नी धर्म कौर की सूक्ष्म भावनाओं को नहीं समझ पाता। ऐसे में उनका बच्चा जोरावर किस तरह की शारीरिक और मानसिक स्थिति का सामना कर रहा है, यह भी नाटक का महत्वपूर्ण पहलू है। नाटक तीखे ढंग से यह सवाल उठाता है कि क्या हमारे संघर्ष और युद्ध के मोर्चे जल्दबाजी के कारण कमजोर पड़ जाते हैं? यह नाटक इन सवालों से सीधे रूबरू होता है। साहिब सिंह का यह नाटक पंजाबी पुरुष मानसिकता पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करता है।
उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर और पंजाब कला परिषद की पूर्व अध्यक्ष हरजिंदर कौर ने नाटक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह नाटक सचमुच पुरुष की खोखली मानसिकता के सामने चट्टान की तरह खड़ा होता है। पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष स्वर्णजीत सवी और रंगमंच उत्सव के संयोजक राजविंदर समराला ने नाटक की भावपूर्ण पर नाटककार डॉ. साहिब सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें