फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा उम्मीदवार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 14 Oct 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में बसपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इसके विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमवार को दो स्थानों पर बसपा प्रत्याशी के पुतले फूंके।
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार रात को एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां लगाए गए भगवान परशुराम के चित्र में उन्हें जीत का निशान दिखाते प्रदर्शित किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान समाज केे कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद जीत का निशान बनाते भगवान परशुराम के हाथ को फूलमालाओं से ढक दिया गया। इसके विरोध में सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्यारा चौक और कमानी चौक पर डॉ. अरविंद शर्मा के पुतले फूंककर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में हैप्पी शर्मा, पवन शर्मा, बजरंग लाल, जगदीश शर्मा, सुरेश शर्मा, बिट्टू सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें