फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पद्मश्री सिद्धू का जुनून, सुबह-शाम रेहड़ी लेकर निकलते हैं सफाई करने

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अधिकारी ने स्वच्छता को बनाया जीवन का संकल्प, सड़क किनारे पड़ा कचरा और प्लास्टिक खुद उठाकर देते हैं नागरिक जिम्मेदारी का संदेश
विज्ञापन

नंबर-1 की दौड़ में ऐसे नागरिकों की भी अहम भूमिका
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ ने 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि में प्रशासन, नगर निगम, सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों का सामूहिक योगदान रहा है। लेकिन शहर में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने स्वच्छता को सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प बना लिया है। सेक्टर-49 निवासी पद्मश्री सम्मानित पूर्व आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू भी इनमें शामिल हैं। वह दूसरों को सफाई का संदेश देने के बजाय खुद सड़क पर उतरकर मिसाल पेश कर रहे हैं।
सिद्धू को स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति की ओर से पद्मश्री सम्मान मिल चुका है। वर्ष 2025 में सोशल मीडिया पर उनके सफाई अभियान की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके प्रयासों से परिचित हुए।
विज्ञापन

सुबह-शाम रेहड़ी लेकर निकलते हैं सड़कों पर
सिद्धू सुबह और शाम अपनी रेहड़ी लेकर शहर की सड़कों पर निकलते हैं। इस दौरान वह सड़क किनारे पड़ा कचरा, प्लास्टिक और अन्य गंदगी खुद उठाते हैं। पूर्व में उच्च प्रशासनिक पद पर रहने के बावजूद उन्होंने सफाई के काम को कभी छोटा नहीं समझा। उनके लिए शहर की स्वच्छता पद और प्रतिष्ठा से बढ़कर नागरिक कर्तव्य है।
विज्ञापन

छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव
स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरा स्थान मिलना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है, लेकिन नंबर-1 बनने के लिए अभी और प्रयास करने होंगे। सिद्धू जैसे जागरूक नागरिकों का योगदान बताता है कि स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक यदि अपने आसपास की सफाई का संकल्प ले तो शहर की तस्वीर बदल सकती है। उनका संदेश साफ है—स्वच्छ शहर का सपना तभी पूरा होगा, जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें