लंबे समय से अनदेखी का शिकार हो रहे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड की अब किस्मत बदलने वाली है। इधर से रेलवे स्टेशन पर एंट्री करने वालों के लिए खुशखबरी यह है कि जून से लिफ्ट शुरू होने वाली है। एस्केलेटर लगवाने का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। ये घोषणा करीब दो साल पहले हुई थी।
पंचकूला साइड के प्लेटफार्म नंबर छह को भी चंडीगढ़ की तरह अपग्रेड किया जा रहा है। इसी के तहत पहले लिफ्ट शुरू होगी। पंचकूला की तरफ से स्टेशन पर आने वाली सड़क से रात को गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। इस समस्या से निपटने के लिए इसकी भी ब्यूटीफिकेशन की जाएगी। साथ ही लाइटों का इंतजाम किया जाएगा।
एडिशनल प्लेटफार्म किया जा रहा तैयार
रेलवे स्टेशन पर एक एडिशनल प्लेटफार्म भी तैयार किया जा रहा है। हालांकि चंडीगढ़ को नई ट्रेन नहीं मिली है, जिसके लिए नए प्लेटफार्म की जरूरत हो, लेकिन भविष्य को देखते हुए इसे तैयार किया जाना है।
सोलर सिस्टम की भी तैयारी
रेलवे स्टेशन पर सोलर सिस्टम भी लगाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अभी इस बात पर पेंच फंसा है कि सोलर प्लांट की क्षमता क्या होगी? जैसे ही पूरे प्रोजेक्ट का पूरा मसौदा तैयार हो जाएगा, तो जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा।
एक महीने तक लिफ्ट शुरू हो जाएगी। साथ ही नए प्लेटफार्म का भी फायदा मिलेगा। पंचकूला की तरफ से आ रही सड़क को भी सुरक्षित बनाया जाना है।
दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला मंडल