फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ गोल्फ लीग में द मुलिगन्स ने सिग्नेचर चीफ्स को 7-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



चंडीगढ़। द मुलिगन्स ने चंडीगढ़ गोल्फ लीग में उमस भरे दिन वीरवार को सिग्नेचर चीफ्स को 7-0 से हराकर नॉकआउट चरण में पहुंचने की प्रबल दावेदारी पेश की। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित लीग के खेले गए अन्य मुकाबलों में फेयरवे कॉमेट्स ने टी बर्ड्स को 4.5-2.5 से हराया, जबकि पाइरेट्स ऑफ द ग्रीन्स ने 4.5-2.5 के स्कोर से हराया। दिन के अंतिम मैच में, चंडीगढ़ ग्लेडिएटर्स ने ग्रीन गेटर्स को 6-1 से हराया

द मुलिगन्स टीम से हिम्मत सिंह और बिस्मद सिंह ने थोड़ा समय लिया, लेकिन उनके विरोधी टीम उनके दबाव में आकर एकल मुकाबले में जीत हासिल कर ली। गौहर प्रूथी और सुरिंदर जीत सिंह ने 5 और 4 से जीत हासिल की, जिसके बाद अंगद संघा और परविंदर सिंह प्रूथी ने 4 और 2 की सफलता हासिल की। सुल्तान सिंह मथारू और अजय कंवर ने अंगद मथारू और एपीएस घई के साथ मिलकर 3 और 2 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ गोल्फ लीग का आयोजन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में किया जा रहा है। लीग की शुरुआत 26 सितंबर से हुई और इसके मुकाबले 25 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। लीग में 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें राउंड रॉबिन चरण के लिए तीन समूहों में विभाजित करके मुकाबले कराए जा रहे हैं। प्रत्येक समूह से टॉप-4 टीमें अंकों के आधार पर सुपर-12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सभी टीमों में 18 खिलाड़ियों का एक दल है। इस बार लीग की इनामी राशि 37 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें