केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को 45 करोड़ की लागत से बनने वाले नए एसी बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस उक्त बस स्टैंड से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट व्यापार के लिए रखी गई सात एकड़ जमीन विभिन्न कंपनियों को दुकानें खोलने के लिए दी जाएंगी। इस बस स्टैंड पर 40 बस और 10 टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
साथ एसी बसों के लिए अलग काउंटर होंगे। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में करीब एक हजार यात्रियों के बैठने का प्रबंध होगा। बठिंडा बरनाला बाईपास के पास बनने वाले विश्व स्तरीय बस स्टैंड का नींव पत्थर रखने के बाद शहरी विधायक सरूप चंद सिंगला ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बस स्टैंड बठिंडा नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से 17 एकड़ में बनाया जाएगा।