फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक गार्डन से 25 किमी की साइकिल रैली निकालकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर रॉक गार्डन की पार्किंग से साइकिल रैली निकालते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को रॉक गार्डन से 25 किलोमीटर साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। रैली सीएम हाउस चौक, फर्नीचर मार्केट चौक, गौशाला चौक से होते हुए रॉक गार्डन की पार्किंग में समाप्त हुई। रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्तम स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जारूग किया।
विज्ञापन

फॉरेवर लिविंग और दिल से साइक्लिंग क्लब के सहयोग से इस रैली का आयोजन किया गया। आयोजक हरीश सिंगला ने एलोवेरा का भी महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में साइक्लिंग बदलाव की आंधी है और विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राकृतिक स्रोत एलोवेरा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने में साइकिल रैली उपयुक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि एलोवेरा को ठंडक तत्व के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ यह पाचन क्रिया के साथ त्वचा के कील मुहांसों से भी निजात प्रदान करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें