फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर की बेटी की शादी के लिए शिफ्ट कर दी मंडी

Fri, 15 Nov 2013 10:31 AM IST
सुशील गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर की बेटी की शादी के लिए सेक्टर-5 में वीरवार को मंडी की जगह ही बदल दी। यह शादी एक सप्ताह बाद है, लेकिन प्रस्तावित जगह पर वीरवार को भी मंडी नहीं लगने दी गई।
विज्ञापन


हैफेड की पीछे लगने वाली मंडी को शालीमार के पीछे शिफ्ट कर दिया गया। मंडी के कर्मचारी तय जगह पर खड़ रहे और मंडी आने वाले लोगों को नई जगह लगी मंडी का रास्ता दिखाते रहे।

पंचकूला में हर दिन अलग-अलग जगह मंडी लगती है, जहां पंजाब, हिमाचल से किसान आकर सब्जी बेचते हैं। इसके अलावा कई तरह के खुदरा व्यापार भी होते हैं।

पिछले काफी समय से सेक्टर-5 में हैफेड के पीछे खाली मैदान में वीरवार को यह मंडी लगती है। मेयर की बेटी की शादी 20 नवंबर यानी अगले बुधवार को है।

अगर वीरवार की मंडी तय जगह पर लग भी जाती तो शायद शादी पर कोई असर नहीं पड़ता। इसके बावजूद मंडी शिफ्ट कर दी गई।

अगले वीरवार को भी शायद ही मंडी लगे
चूंकि, बुधवार को शादी है तो वीरवार को टैंट व अन्य सामान समेटने में देर भी हो सकती है। ऐसे में हो सकता है कि अगले वीरवार को भी शालीमार के पीछे ही मंडी लगे। क्योंकि, मंडी में सब्जी बेचने वाले दुकानदार सुबह से ही आने लगते हैं और अपनी दुकान सजाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से मौखिक तौर कहा गया था कि मंडी अस्थाई तौर पर किसी अन्य जगह लगवाई जाए। कोई लिखित आदेश नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें