फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के दर्शकों का प्यार खींच लाता है मुझे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मैने वर्ष 1972 में चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में अपना पहला नाटक किया था। तब जितना मान, सम्मान और प्यार मिला था, अब उसका दस गुना हो गया हैं। मैं भी चंडीगढ़ और चंडीगढ़ के निवासियों को बेहद करीब पाता हूं। ये शब्द हैं प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार नसीरुद्दीन शाह के। अपने नाटक के सिलसिले में टैगोर थिएटर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह ने टैगोर में खचाखच भरी दर्शकों के बीच कहा कि उनका प्यार हमेशा उनको खींच लाता है। इस दौरान उनकी पत्नी प्रसिद्ध कलाकार रत्ना पाठक और बेटी हीबा शाह मौजूद रहीं।
विज्ञापन


नसीरुद्दीन शाह इस्मत आपा के नाम के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। स्लेटी रंग की जैकेट और उसके नीचे लाल रंग की कोटी में बीएमडब्ल्यू से अपनी पत्नी रत्ना पाठक के साथ टैगोर थिएटर पहुंचे। कार से उतरते ही नसीरुद्दीन शाह की आंखों में एकदम से चमक थी। यह चमक थी उनकी एक्टिंग के जुनून और चंडीगढ़ के कला प्रेमियों के प्यार के लिए जो हर कलाकार को मान सम्मान और प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हुआ भी कुछ ऐसा ही।


नसीरुद्दीन शाह के निर्देशित नाटक इस्मत आपा नाम के नाटक में उनकी एक्टिंग का हरेक कायल हो गया। घरवाली में नसीरुद्दीन शाह ने अभिनय का जलवा दिखाया। यही वजह थी कि दर्शकों से खचाखच भरे इस हाल में नाटक खत्म होते ही दर्शकों ने उठकर उनका अभिवादन किया। यह आयोजन इस्मत चुगताई की तीन लघु कथाओं चुई-मुई, मुगल बच्चा, और घरवाली पर आधारित था। जिसमें चुई-मुई को हीबा शाह ने पेश किया, मुगल बच्चा रत्ना पाठक शाह प्रस्तुत ने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें