फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पार्षद दर्शना रानी ने किया पानी निकासी कार्य का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। ओल्ड रोपड़ रोड स्थित कब्रिस्तान, बस स्टैंड और गवर्नमेंट स्कूल के पास पानी की निकासी के लिए नई पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ सोमवार को पार्षद दर्शना रानी और समाजसेवी सादिक जागीरा ने नारियल फोड़कर किया।
इस कार्य के लिए चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने अपने निजी सांसद फंड से आठ लाख इक्यासी हजार रुपये की राशि मुहैया करवाई है। इससे क्षेत्र में बरसात के दिनों में जलभराव और सफाई संबंधी समस्याओं से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पार्षद दर्शना रानी ने बताया कि यहां पहले डाली गई पाइपलाइन पुरानी और जर्जर हो चुकी थी, जो जगह-जगह से टूट गई थी। इसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती थी और सफाई कार्य भी प्रभावित रहता था। स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए सांसद मनीष तिवारी को पत्र लिखकर मांग की गई थी, जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने निजी फंड से राशि उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गाबा,पब्लिक हेल्थ विंग के एसडीओ जोगिंदर कुमार, जेई आशुतोष और सुभाष चंद भी मौजूद रहे। इसके साथ प्रदेश सचिव संजय भजनी, प्रदेश सचिव इमरान मंसूरी, गंगा बिशन गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष शाम सिंह, अनिल अरोड़ा, बुआ सिंह, सुमनजीत कौर,सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें