फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद सी महबूबा... क्या खूब लगती हो... तरानों से सुरमयी हुई शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में रविवार शाम को वाइब्रेशंस म्यूजिकल ग्रुप की ओर से द लीजेंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीत को बनाने से लेकर उसके लिए पूरी तरह समर्पित होने वाले कल्याणजी-आनंदजी के बनाए संगीत को कलाकारों ने मंच पर अपनी आवाज दी।
विज्ञापन

इस दौरान संगीत निर्देशक आनंदजी अपनी पत्नी शांता बेन के साथ संगीतमय कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में चांद सी महबूबा... क्या खूब लगती हो... इत्यादि सुरीले गीतों को कलाकारों ने मंच पर पेश किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा सावरे के गीत एहसान तेरा होगा मुझ पर... से की गई। इसके बाद वॉइस ऑफ इंडिया के विजेता दीपेश राही ने वान्या के साथ मिलकर गीत मेरे मितवा... जगन बैंस ने अरे दीवानों..., क्या खूब लगती हो..., परम चंदेल ने चांद सी महबूबा हो..., संदीव कालरा ने रोते हुए..., नरेश जैकब और सुमन ने अखियों का नूर है तू..., शोला जो भड़के... पेश किया। इसके साथ ही मनमोहन लखेरा, शीतल, कविता, दीपा, कोमल और उज्ज्वल ने भी किशोर दा, रफी, लता मंगेशकर, मुकेश इत्यादि के सुरीले गानों से समा बांधा व माहौल को रोमांटिक और सुरमयी बनाया। संगीत संध्या द लीजेंड का संगीत निर्देशन शहर के बांसुरीवादक वेवल शर्मा और गीत कौतिष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें