फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सप्तशक्ति संगम में बताया नारी शक्ति का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-40 डी में विद्या भारती द्वारा संचालित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. रेखा कालिया ने सप्तशक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी सातों रूपों की धनी होती है। उन्होंने नारी सम्मान, सशक्तिकरण और संस्कारों को जीवन में अपनाने पर बल दिया तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सप्तशक्ति संगम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनकी क्षमताओं और उनके योगदान को पहचान दिलाना है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अर्चना नागरथ, उपप्रधानाचार्य अंजलि कपूर सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें