फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्यादान की तरह पुत्रदान भी कीजिए : प्रदीप भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बेटियां न हो तो बेटे कहां से आएंगे। बेटियों का मान सत्कार बहुत जरूरी है। इससे पुण्य मिलता है। कन्यादान महादान है। यह बात सभी को समझने की जरूरत है। साथ ही यह भी जरूरी है कि पुत्र दान भी करें। इससे तात्पर्य यह है कि दहेज न लें। कोई भी कन्या जिस किसी के घर बहू बनकर आएगी उसके परिवार के लोग कर्जदार रहेंगे तो उसकी चिंता उसे रहेगी। इसलिए दहेज को न कहना समाज का कर्तव्य है।
विज्ञापन

यह बात सेक्टर 22 के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीराम कथा के दौरान वृंदावन से आए कथा व्यास प्रदीप भारद्वाज ने प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं को बुधवार को कही। मंदिर की 37 वां वार्षिक उत्सव के दौरान श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि माता पिता, गुरु, सास ससुर की सेवा कर्तव्य है। अपने बच्चों को संस्कारित करते रहिए। ऐसे में वे बड़े होकर समाज और देश के लिए बेहतरीन काम करेंगे। इसमें समाज के साथ साथ आपका भी भला होगा। अपने संतान को चरित्रवान बनाइए। इससे हमारी कमियां दूर होंगी। कथा व्यास ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रवचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान राम प्रकाश बजाज और महामंत्री धर्मपाल सूरी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें