चंडीगढ़। बारिश न होने से वीरवार को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। शहर का अधिकतम पारा 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक हर जगह लोग उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आए। आने वाले अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के आंकड़ों में पिछले 24 घंटे में शहर के अंदर महज 1.4 एमएम बारिश हुई है। मौसम निदेशालय ने 27 और 28 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आने वाले पांच दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमाप भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मानसून में अभी तक महज 11.1 प्रतिशत बारिश हुई
इस मानसून अभी तक महज 11.1 प्रतिशत बारिश हो पाई है। जुलाई के शुरुआती दिनों में यह आंकड़ा 70 फीसदी तक पहुंच गया था लेकिन पिछले काफी दिनों से यलो अलर्ट होने के बाद भी बारिश न होने की वजह से यह आंकड़ा कम होता जा रहा है। एक जून से अभी तक 399.5 एमएम बारिश हुई है।