फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईटी पार्क में शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए होटल द ललित चंडीगढ़ द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। यह रक्तदान शिविर विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया। सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक चलते शिविर में 59 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन होटल के रेसीडेंट मैनेजर रोहित कपूर ने स्वयं रक्तदान करके किया। ब्लड बैंक कमांड अस्पताल चंडीमंदिर की टीम ने मेजर डॉ. शुभांकर शर्मा की देखरेख में रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से रमेश सुमन, वरिंद्र कुमार, रेडक्रॉस यूटी चंडीगढ़ का स्टाफ व अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें